ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Tejashwi Yadav letter to PM: जाति जनगणना पर तेजस्वी ने पीएम को घेरा, मांगा ठोस एक्शन प्लान...कहा बिहार ने दिखाई राह, अब देश करे बदलाव!

Tejashwi Yadav letter to PM: तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जाति जनगणना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की उम्मीद बताया।जाति सर्वेक्षण के आधार पर बड़े सुधारों की मांग की है |

03-May-2025 09:45 AM

By First Bihar

Tejashwi Yadav letter to PM: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हाल ही में घोषित राष्ट्रीय जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने चेताया कि यदि इस डेटा का सही उपयोग नहीं हुआ, तो यह अवसर इतिहास के पन्नों में गुम हो जाएगा।


तेजस्वी ने याद दिलाया कि जब बिहार  में महागठबंधन की सरकार ने अपने तरीके से जातिगत गणना की थी, तो केंद्र और सत्ताधारी दल ने इसका विरोध किया था। लेकिन अब केंद्र का इस दिशा में कदम उठाना उन लाखों वंचितों की आवाज़ को मान्यता देने जैसा है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि बिहार के जाति सर्वेक्षण में यह सामने आया कि OBC और EBC वर्ग मिलाकर राज्य की 63% जनसंख्या हैं, फिर भी इनका राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिनिधित्व बेहद सीमित है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मिथकों को तोड़ता है और बदलाव की मांग करता है।


तेजस्वी यादव ने आग्रह किया कि अब समय है आरक्षण की वर्तमान सीमाओं की समीक्षा करने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पुनः संरचित करने का। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आगामी चुनावी सीमा निर्धारण (Delimitation) में भी इन आंकड़ों का संवेदनशीलता से इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर की जिम्मेदारी की भी बात करते हुए  यह कहते हुए कि जो कंपनियां सरकारी संसाधनों का लाभ उठाती हैं, उन्हें भी देश की सामाजिक विविधता को प्रतिबिंबित करना चाहिए। वंचित लोगों को मौका मिलना चाहिए |


उन्होंने  प्रधानमंत्री से  मांग की है  कि जाति जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आरक्षण नीतियों की पूरी तरह से समीक्षा की जाए, और कुछ नई व महत्वपूर्ण मांगें भी जोड़ दीं, जिनमें शामिल हैं:

न्यायपालिका में आरक्षण की व्यवस्था

निजी क्षेत्र (Private Sector) में आरक्षण

सरकारी ठेकों और अनुबंधों में आरक्षण

जातीय आंकड़ों के अनुपात में प्रतिनिधित्व (Proportional Representation)

लंबे समय से लंबित मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को पूरी तरह लागू करन


अंत में उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि सम्मान, प्रतिनिधित्व और न्याय की उम्मीद है। बिहार की ओर से हम आपको इस परिवर्तन में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।”तेजस्वी यादव का यह पत्र केवल एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि जातिगत न्याय की दिशा में एक सार्थक और ठोस मांग है, जिससे सामाजिक समानता का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।