ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी यात्रा में फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल? सावधान! आपकी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए पूरी सेफ्टी गाइड Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट BSEB Result 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक -इंटर परीक्षा, जानिए कब आएगा 10वीं-12वीं का परिणाम; जानें पूरी डिटेल पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और चंदन सिंह समेत 6 पर मोकामा थाने में केस दर्ज, अनंत सिंह के समर्थक ने हत्या की कोशिश का लगाया आरोप Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र

Bihar Politics: बिहार में अनक्रंट्रोल क्राइम पर तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार को घेरा, सीएम नीतीश कुमार पर क्या बोले?

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। तेजस्वी ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हैं।

Bihar Politics

25-Feb-2026 01:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर एक बार फिर से बिहार की डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तो कुछ पता ही नहीं है कि राज्य में क्या हो रहा है।


दरअसल, बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद सदन के बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को अपराध के मामले पर घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में दिन प्रतिदिन अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन हत्या, बलात्कार और हर दिन गोलियां चल रही हैं, जो दिखाता है कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।


उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण दिए जाने के कारण अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मौजूदा सरकार में अपराधियों का राज है। जिसको मन हो रहा है उसे गोली मारी जा रही है। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री हों या मंत्री हों या दो-दो डिप्टी सीएम हों, कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बहुत कमजोर हो गए हैं और उन्हें तो याद तक नहीं रहता है कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार ने आज तक किसी को गृह विभाग की जिम्मेवारी नहीं सौंपी थी लेकिन आज भाजपा के लोगों को देना पड़ा। 


उन्होंने कहा कि जो लोग चीख चीखकर अपराध पर बोलते थे पहले खुद आईना देखें कि उनके शासनकाल में कैसे अपराध बढ़ रहा है। बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ते तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि सब बंगाल चुनाव को लेकर किया जा रहा है। देश का रूपया कमजोर होता जा रहा है। जब मन होता है ट्रंप अपने हिसाब से टैरिफ लागू कर देते हैं।