अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2020 01:29 PM
PATNA: किसानों के बहाने तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की मंडियों को खत्म कर दिया. बिहार के किसानों का देश में सबसे कम आय है. आज बिहार नीचे पायदान पर पहुंच पाया है. जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में अधिक है. क्या यह सच नहीं है कि महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में जो मजदूरी कर रहे हैं वह बिहार के किसान हैं. आखिर किसान मजदूर क्यों बने हैं. अगर इसका विरोध नहीं करेंगे और सड़कों पर नहीं जाएगे और बिहार के किसान भिखारी हो जाएंगे. इसलिए इसका विरोध जरूरी है.
किसानों को दी जा रही गाली
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग इस काले कानून का विरोध करें. केवल चमचई के लिए किसानों का गाली दी जा रही है. किसानों आंदोलन के बारे में कई गलत अफवाह उड़ाई जारी है. तेजस्वी यादव ने कहा हमलोगों किसानों के साथ खड़े है. किसानों की कई बार समस्या को उठाया है. जो किसानों के सवाल एमएसपी को लेकर रहा है इसको लेकर कानून में कोई चर्चा नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि पहले भी देखा गया है कि जो केंद्र सरकार के फैसले रहे हैं उसका रिजल्ट खराब रहा है. चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी हो. उसका परिमाण सबकों पता है.
किसानों के साथ आरजेडी
तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों की मांग जब तक पूरी नहीं होगी. तब तक हम और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पूरे बिहार में राजद कार्यक्रम किसानों के पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम किया जा रहा है. बापू के मूर्ति के नीचे हमने किसानों के आंदोलन में खड़े रहने का संकल्प लिया था.