ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / सरकार बनी तो लागू करेंगे 100% डोमिसाइल नीति..तेजस्वी बोले-परीक्षा फीस भी माफ करेंगे...

सरकार बनी तो लागू करेंगे 100% डोमिसाइल नीति..तेजस्वी बोले-परीक्षा फीस भी माफ करेंगे

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म फीस माफ किया जाएगा। रोजगार के लिए जो बाहर गए हैं, उन्हें फिर से बिहार लाया जाएगा।

06-Mar-2025 03:35 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म फीस माफ किया जाएगा। रोजगार के लिए जो बाहर गए हैं, उन्हें फिर से बिहार लाया जाएगा और यहीं नौकरी-रोजगार दी जाएगी। 


पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को किराया भी देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सौ फीसदी मूल निवास नीति होनी चाहिए। बिहार के युवाओं को नौकरी-रोजगार देना हमारी पार्टी की प्राथमिकता रही है। इसलिए हमारी सरकार बनी तो सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली भी दी जाएगी।उन्होंने कह कि नीतीश अचेत हैं और राज्य का सरकारी खजाना लूटा जा रहा है। हमारी सरकार गरीबों के लिए खजाना खोलेगी। प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली के साथ सभी जरूरी सहुलियतें दी जाएगी।


नालंदा में एक महिला के पैर में 12 कील ठोक कर डालकर हत्या किए जाने के मामले पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में क्या हालत है, आप देख लीजिए। हालात कितने खराब हैं, इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला का जब यह हाल है तो आप समझ सकते हैं कि अन्य जिलों का क्या हाला होगा। बिहार में लगातार अपराध हो रहा है और मुख्यमंत्री अंजान बने हुए हैं। मुख्यमंत्री तो अचेत हैं, उनको पता ही नहीं रहता है!