CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में इन विभागों से जुड़ें सवालों का होगा जवाब Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश
12-Sep-2025 12:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। सभी दलों के नेता अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश में लगे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की इस यात्रा का नाम ‘बिहार अधिकार यात्रा’ रखा गया है।
दरअसल, पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा करने के बाद अब तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा करेंगे। तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से जहानाबाद से अपनी इस यात्रा का आगाज करेंगे। आरजेडी की इस यात्रा का समापन वैशाली में होगा। तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर पार्टी के विधायक तैयारियों में जुट गए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, “नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान सभा, तेजस्वी प्रसाद यादव का "बिहार अधिकार यात्रा" दिनांक 16 सितम्बर, 2025 से जहानाबाद से शुरू हो रही है, जो दिनांक 20 सितम्बर, 2025 तक चलेगी, जिसका समापन लोकतंत्र की धरती वैशाली जिला से होगा। जिन विधान सभा क्षेत्र से होकर उनकी यात्रा गुजरेगी उस विधान सभा क्षेत्र के लोगों से एक ही स्थान पर जनसंवाद करेंगे।
बता दें कि आरजेडी ने सभी जिला के जिलाध्यक्षों को यात्रा की तैयारी करने को लेकर निर्देश दिया है। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। अपनी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर एवं वैशाली का दौरा करेंगे।