बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
21-Sep-2025 01:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को कथित रूप से गाली दिए जाने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। जहां भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर हमला तेज कर दिया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने सफाई देते हुए वीडियो को एडिटेड बताया है।
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान दिया कि जिस वीडियो को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एडिटेड है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद गाली-गलौज की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, यह पार्टी के संस्कारों में नहीं है। जिसने भी यह किया है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
आरजेडी प्रवक्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई है। इसी बेचैनी में भाजपा की ओर से तरह-तरह के प्रपंच और कुचक्र रचे जा रहे हैं ताकि यात्रा को बदनाम किया जा सके। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर जवाब न होने के कारण भाजपा जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले महुआ विधायक मुकेश रौशन, जो तेजस्वी यादव के साथ मंच पर मौजूद थे, उन्होंने भी वीडियो को एडिटेड करार दिया था। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पुरानी टूलकिट रणनीति है। अपने ही लोगों को भीड़ में भेजकर, प्रायोजित कार्यक्रम कराकर फेक नैरेटिव सेट किया जाता है।