Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
19-Jun-2025 05:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: 12 साल पुराने कथित प्रेम संबंध के कारण पार्टी और परिवार से बेदखल हो चुके तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया के जरीए अपनी बातों को रख रहे हैं। पिछले दिनों तेज प्रताप ने लालू फैमिली में मौजूद किसी जयचंद का जिक्र किया था। अब उन्होंने कहा है कि उनकी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल करने वालों को जल्द ही जवाब मिलने वाला है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। तस्वीर में वह आरजेडी की टोपी पहने हुए हैं और सामने लगी अपने पिता लालू प्रसाद की तस्वीर को बड़े ही गौर से निहार रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं”।
तेज प्रताप यादव के पोस्ट के बाद इसके राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारे में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पार्टी और परिवार में अपने हक के लिए तेज प्रताप यादव जनता के बीच तो जाएंगे ही सुप्रीम कोर्ट तक का रूख कर सकते हैं हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। तेज प्रताप इशारों में किसके ऊपर हमला बोल रहे हैं, यह तो वही जानें लेकिन उनके इस पोस्ट से तो साफ हो गया है कि लालू फैमिली में कोई न कोई ऐसा शख्स मौजूद है जो तेजप्रताप यादव के निशाने पर है। अब आने वाले समय में तेजप्रताप क्या खुलासा करते हैं, सभी की इसपर नजर है।