Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
24-Jun-2025 01:58 PM
By FIRST BIHAR
Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब पायलट बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने हाल ही में तेजप्रताप यादव समेत 18 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। अब तेजप्रताप को कमर्शियल पायलट बनने के लिए लाइसेंस कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है।
तेजप्रताप यादव की एविएशन सेक्टर में पहले से ही रुचि रही है। अब जब उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में प्रवेश मिल गया है, तो उनके पास इस क्षेत्र में करियर बनाने का एक नया अवसर है। वह बिहार उड्डयन संस्थान में दाखिला लेंगे।
कुछ समय पहले, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तेजप्रताप यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पायलट यूनिफॉर्म में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा था कि यदि उनकी पायलट ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वे हर समय तैयार हैं। हालांकि उनके इस पोस्ट पर राजनीतिक हलकों में काफी विवाद भी हुआ था।
इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे विमान के अंदर बैठे नजर आए। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि उन्हें भी सीमा पर भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए। उन्होंने खुद को एक प्रशिक्षित पायलट और देशसेवा के इच्छुक नागरिक के रूप में पेश किया। तेजप्रताप ने इससे पहले प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए साक्षात्कार दिया था, जिसमें वे सफल घोषित किए गए।