Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत
06-Jan-2026 05:08 PM
By FIRST BIHAR
Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले चूड़ा-दही भोज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस भोज में पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
तेज प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और उप मुख्यमंत्रियों को भी कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है और इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं।
तेज प्रताप ने कहा, “हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है और इसी दिन जनशक्ति जनता दल की ओर से चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति गुड़, तिलकुट, चूड़ा और दही के साथ मनाई जाती है। इसी परंपरा को निभाते हुए पार्टी की तरफ से यह भोज रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से सभी लोगों को निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी कार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता दिया जाएगा, राज्यपाल और डिप्टी सीएम को भी कार्ड भेजा जाएगा। पूरे बिहार से जो भी लोग आना चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।
तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी यादव या लालू परिवार के लोग इस भोज में शामिल होंगे? क्योंकि लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पहले ही परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया है। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि उनके लिए पार्टी से बड़ा कुछ भी नहीं है। अब बड़े भाई तेज प्रताप यादव के भोज में छोटे भाई तेजस्वी यादव शामिल होंगे या नहीं यह तो 14 जनवरी को ही पता चल सकेगा।