बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत
23-Sep-2021 05:00 PM
PATNA: अपनी बहू-बेटे से लेकर दामाद औऱ साले को सरकारी नल-जल योजना का ठेका दिलवाने के गंभीर आरोपों में घिरे बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तलब किया. तारकिशोर प्रसाद को सीएम आवास बुलाया गया है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक तारकिशोर के कारनामे उजागर होने के बाद नीतीश कुमार खासे नाराज हैं.
नीतीश ने तारकिशोर से जवाब मांगा
सरकारी सूत्रों ने बताया कि तारकिशोर प्रसाद के कारनामे के खुलासे के बाद नीतीश कुमार नाराज हैं. जेडीयू के एक सीनियर लीडर ने बताया कि पहले से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास तारकिशोर प्रसाद के कई कारनामों की खबर पहुंची है. लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उससे सरकार की फजीहत हो रही है।
लिहाजा नीतीश कुमार ने अपने डिप्टी सीएम को तलब कर लिया है. खबर ये आ रही है नीतीश कुमार ने तारकिशोर प्रसाद को कहा है कि वे पब्लिक फोरम पर अपने उपर लग रहे आरोपों पर सफाई दें. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बीजेपी आलाकमान को भी कहा है कि वह हस्तक्षेप करे और तारकिशोर प्रसाद को कहे कि वह अपने उपर लग रहे आरोपों पर जनता के सामने जवाब दें.
गौरतलब है कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अपने परिजनों को नीतीश कुमार के 7 निश्चय की योजना नल-जल योजना का बड़े पैमाने पर ठेका दिलवाने का आरोप लगा है. आरोप ये भी लगा है कि तारकिशोर के संबंधियों को जो ठेके दिये गये उनका काम पूरा करने में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी।
उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने तारकिशोर प्रसाद को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि तारकिशोर प्रसाद ने नल-जल योजना में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की लूट खसोट की है. उन्होंने कहा कि नल जल योजना में करोडों का ठेका तारकिशोर प्रसाद की बहू औऱ साले के साथ उन कंपनियों को दिया गया जिसके मालिक डिप्टी सीएम के दामाद और साले हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि वह तारकिशोर प्रसाद या बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. नीतीश कुमार खुद डर रहे हैं कि बीजेपी से पंगा लिया तो वह सृजन घोटाले की फाइल खुलवा देगी. तेजस्वी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कागजातों का पुलिंदा पेश किया. तेजस्वी ने बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जुबान अब क्यों नहीं खुल रही है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नल-जल योजना पूरे बिहार में सिर्फ लूट खसोट की योजना बन गयी है. अरबों रूपया का घोटाल किया जा चुका है. उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार में दम है तो सिर्फ 50 पंचायतों का नाम बताये जहां सही तरीके से नल जल योजना चल रही है.