ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश

Home / politics / सुशील मोदी ने चिराग पर बोला हमला, 2 सीट भी नहीं जीतने वाले...

सुशील मोदी ने चिराग पर बोला हमला, 2 सीट भी नहीं जीतने वाले सरकार बनाने का कर रहे दावा

16-Oct-2020 11:05 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर से चिराग पासवान पर हमला बोला हैं. सुशील मोदी ने कहा कि वोट कटवा पार्टी एलजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन वह 2 सीट भी नहीं जीत पाएगी.

अधिक सीटें मांग रही थी एलजेपी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एलजेपी के कई नेताओं का बयान आया है. वह जानबूझकर भ्रम में डाल रहे हैं. जितना हम सीटें देना चाहते थे उससे वह अधिक सीटें एलजेपी मांग रही थी. जिसके कारण वार्ता टूट गई. आजकल एलजेपी के कुछ नेता यह भ्रम फैला रहे हैं कि प्रधानमंत्री और अमित शाह ने एलजेपी को एनडीए गठबंधन से निकलने से क्यों नहीं रोका. सुशील मोदी ने कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री एलजेपी को रोकने वाले कौन होते हैं. चुनाव अलग लड़ने का फैसला एलजेपी है.

चिराग पासवान जान बूझकर कहते हैं कि पीएम मोदी और अमित शाह ने नहीं रोका. कभी कहते है कि नीतीश कुमार को वह बिहार का सीएम नहीं बनने देंगे. इसका सीधा मतलब है कि वह पीएम मोदी और अमित शाह के निर्णय का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आखिर यह कैसी राजनीति है कि एक तरफ मोदी की तारीफ करते हैं और मोदी के द्वारा विश्वास व्यक्त किए गए नीतीश कुमार का विरोध करते हैं. सुशील मोदी ने स्पष्ट किया कि यह वोट कटवा है और इनका एक ही मकसद है कि राज में एनडीए की सरकार नहीं बने. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार ने एनडीए की सरकार किसी भी हालत में बनेगी.