पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
06-Jun-2024 05:23 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में जारी सियासी हलचल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरू की कोर्ट में पेश होंगे। बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने समाचार पत्रों में बीजेपी को भ्रष्ट बताने वाले विज्ञापन को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
दरअसल, कांग्रेस ने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि सभी सार्वजनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला गया। इस विज्ञापन में बीजेपी की सरकार पर सवाल उठाए गए थे और उसे भ्रष्टाचार का रेट कार्ड बताया था। बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
इसी मामले में राहुल गांधी को 7 जून को बेंगलुरु की कोर्ट में हाजिर होना है। इस मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आरोपी बनाया था। इस मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को जमानत मिल गई है।
इसी मामले में राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होना है। बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग कोर्ट से की है। क्योंकि राहुल एक जून को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे में इस मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।