“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
21-Mar-2024 01:20 PM
By First Bihar
RANCHI: दो दिन पहले जेएनएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीता सोरेन को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। कुछ ही दिन पहले झारखंड सरकार ने सीता सोरेन को वाई कटैगरी की सुरक्षा दी थी।
दरअसल, बीते 19 मार्च को जेएमएम अध्यक्ष और पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा विधानसभा से विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सीता सोरेन ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से ही उनके और उनके परिवार की उपेझा हो रही थी।उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था, जो उनके लिए काफी पीड़ा दायक था।
सीता सोरेन के इस्ताफी देने के कुछ देर बाद यह खबर आई कि वे बीजेपी में शामिल होंगी और वहीं हुआ। दिल्ली में सीता सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। बीजेपी शामिल होने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सीता सोरेन के डीएनए पर सवाल उठाया तो इसका जवाब सीता सोरेन की बेटी जयश्री ने सोशल मीडिया के जरिए दिया था।
कहा जा रहा है कि सीता सोरेन दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग जेएमएम से कर रही थीं और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया और बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करने के दो दिन बाद केंद्र सरकार ने सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीता सोरेन अब जेड श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगी।