डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
09-Aug-2025 03:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार की देर रात्रि पटना के मौर्या होटल में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई एक घंटे की ज्यादा की मुलाकात हुई।
शनिवार को पटना के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रवण अग्रवाल ने कहा कि वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से राज्य में निर्वाचन आयोग के द्वारा कराये गए मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत प्रकाशित प्रारूप में से बड़ी संख्या में दलितों, वंचितों और अत्यंत पिछड़े वर्ग के वोटरो के जो नाम काटे गए है और चुनाव आयोग के द्वारा भाजपा के इशारे पर जो बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट सत्यापन में धांधली और मनमानी की गई है इस गंभीर मुद्दे को लेकर राज्य भर में आम जनता के बीच मुहिम चलाने और चुनाव आयोग और भाजपा के बीच के सांठगांठ को उजागर करने पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है चुनाव आयोजित करने वाली संस्था चुनाव आयोग पर ही वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लग रहे है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकार की हार तय है, भाजपा और एनडीए गठबंधन को बिहार में पहले से ही हार का डर सता रहा है हार के डर से हताशा में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में वोट एवं चुनाव को चोरी कर सरकार बनाने के इरादे से एसआईआर के प्रक्रिया के सहारे चुनाव जीतना चाहती है।
श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे में बिहार में सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को पूरी मजबूती से गोलबंद होकर वंचित और शोषित समाज के वोटों का अधिकार का जो हनन करने का कुत्सित प्रयास एवं साजिश चुनाव आयोग के द्वारा किया जा रहा है। इस साजिश के खिलाफ सामाजिक न्याय के सभी पार्टियों को एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने आगे कहा कि मुकेश सहनी जी से राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार यादव भी मौजूद थे।