BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर
04-Jan-2025 12:21 PM
By First Bihar
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हो गया। दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने जिले के लोगों को योजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ ही साथ सीएम योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
दरअसल, प्रगति यात्रा के दूसरे फेज में सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के सिधवलिया पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं। सिधवलिया में सीएम ने करीब करीब 7200 लाख की 61 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सीएम ने 6733.67 लाख की लागत से 11 योजनाओं शिलान्यास किया है।
विभिन्न विभागों के द्वारा बनाए गए स्टॉल का सीएम निरीक्षण कर रहे हैं। सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पंचायत के पकड़ी टोला में भी 13 योजनाओं का उद्घाटन भी सीएम ने किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री मीरगंज में योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात हैं।