Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
29-Nov-2019 12:56 PM
DELHI:भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, 'मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। लेकिन यदि किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगती हूं।' साथ ही उन्होंने नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर हमला किया।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "बीते घटनाक्रम में सबसे पहले मैं सदन में मेरे द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी से यदि किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए खेद प्रकट करते हुए माफी मांगती हूं। लेकिन मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में दिए मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर गलत ढंग से पेश किया गया। मेरे बयान का संदर्भ कुछ और था, जिसे गलत ढंग से इस रूप में प्रस्तुत किया गया। जिस प्रकार से मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा गया है। वह निंदनीय है। मैं देश के प्रति महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करती हूं।''
प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने उनपर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया लोकसभा में हंगामा किया। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को शुक्रवार की सुबह बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया था। संसद में दिए गए उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।
वहीं, साध्वी ने अपनी माफी के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनका नाम लिए बिना निशाना साधा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ''साथ ही मैं सदन का ध्यान दिलाना चाहती हूं कि सदन के एक माननीय सदस्य द्वारा मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा गया। मेरे साथ तत्कालीन सरकार द्वारा रचे का षड्यंत्र के बावजूद अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं सिद्ध हुआ है। बिना आरोप सिद्ध हुए मुझेआतंकवादी कहना कानून के खिलाफ है। बिना आरोप सिद्ध हुए मुझे आतंकवादी बताना एक महिला के नाते मेरे सम्मान पर हमला करके मुझे अपमानित करने का प्रयास है। एक महिला होते हुए तत्कालीन सरकार द्वारा षड्यंत्र रचकर शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ जिस तरह मुझे आतंकवादी कहते हैं, क्या मेरे उस संघर्ष को आतंकवाद कहते हैं? मैं पूछना चाहती हूं कि एक महिला सांसद को बिना किसी प्रमाण के एक सांसद द्वारा आतंकवादी कहा जाता है तो क्या कोई सांसद महोदय इसपर भी सवाल उठाएगा? इस पर भी कोई कार्रवाई होगी क्या? इस सभ्य समाज से उनके खिलाफ कोई आवाज उठेगी? मैंने इस विषय में सदन में विशेषाधिकार अवमानना की शिकायत की है आशा करती हूं कि आप उसपर भी कार्रवाई करेंगे।''
बता दें कि गुरुवार को संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर उनकी अपनी पार्टी भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया था। संसद में गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाले बयान पर प्रज्ञा के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की संसदीय दल की बैठक में भाग लेने पर रोक लगाने के साथ ही रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी प्रज्ञा को बाहर कर दिया था।