Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
29-Jun-2025 04:30 PM
By First Bihar
PATNA: 2030 तक तेजस्वी यादव को सरकार में रोजगार का कोई मौका नहीं मिलने वाला है, 2030 तक तेजस्वी यादव बेरोजगार रहेंगे। यह बड़ी भविष्यवाणी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कर दी है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवकों को विपक्ष झांसा दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से तेजस्वी यादव को दो टुकड़ों में 37 महीने का रोजगार मिला था।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि विपक्ष बिहार के युवाओं को रोजगार का झांसा देकर अपनी खुद की बेरोजगारी दूर करना चाहता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को तो मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने दो टुकड़ों में सरकार में रोजगार दिया था। संतोष सुमन ने कहा कि पहली बार महज 20 महीने बाद ही सीएम ने तेजस्वी यादव को सरकार से निकाल कर बेरोजगार कर दिया था क्योंकि वे अपने ऊपर भ्रष्टाचार व बेनामी सम्पत्ति हथियाने के लगे आरोपों की सफाई नहीं दे सके थे।
उन्होंने कहा कि 2022 में तेजस्वी ने पिछले दरवाजे से दूसरी बार सरकार में अपने लिए रोजगार का जुगाड़ किया मगर तिकड़म के कारण 17 महीने में ही फिर पैदल हो गए। तीसरी बार अब बिहार के युवाओं को झांसा देकर 20 महीने का मौका मांग रहे हैं, मगर उनका पिछला ट्रैक रिकार्ड इतना खराब है कि अब कभी मौका मिलने वाला नहीं है। इसलिए उन्हें 2030 तक बेरोजगार ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा और अन्य मतदाता सत्ता के लिए बेचैन तेजस्वी यादव के झांसे को समझ रहा है। तेजस्वी को सत्ता युवाओं के लिए नहीं,अपनी बेरोजगारी को दूर करने और बिहार को लूटने के लिए चाहिए।