बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-May-2025 03:35 PM
By Tahsin Ali
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने गुरुवार को छातापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद कर छातापुर विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की पुरज़ोर अपील की।
संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर आज एक गहरे नेतृत्व संकट से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और अधिकारियों की मिलीभगत ने क्षेत्र को भ्रष्टाचार की चपेट में ला दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “छातापुर लूट का अड्डा बन गया है। यहां एक बड़ी मछली के इशारे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और जनता की मेहनत की कमाई को योजनाओं के नाम पर लूटा जा रहा है।”
उन्होंने जीवछपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 और 2 में जर्जर पुलों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2008 की कुशहा त्रासदी के बाद भी कई स्थानों पर पुल-पुलियों का निर्माण नहीं हुआ है, जो सरकार की ग्रामीण जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने सरस्वतीपुर गांव का दौरा किया और वहां सड़क की अनुपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “आजादी के 75 वर्ष बाद भी अगर एक गांव में सड़क नहीं है, तो यह बताता है कि विकास सिर्फ भाषणों और पोस्टरों तक सीमित है। यह स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है।”
जनसंवाद को संबोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेलकूद और स्थानीय संसाधनों के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, “मेरा पहला संकल्प छातापुर को पलायन मुक्त बनाना है। हमें ऐसा छातापुर बनाना है जहां हर युवा को अपने घर पर ही रोजगार और अवसर मिले।”
उन्होंने छातापुर की जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर बदलाव की इस लड़ाई में शामिल हों और एक ऐसा नेतृत्व चुनें जो वास्तव में जनता की आवाज़ बने। “अब वक्त आ गया है कि हम पुराने वादों और झूठी राजनीति को नकारें और एक नया नेतृत्व सामने लाएं।
इस जनसंपर्क अभियान में वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार, अर्जुन शर्मा, भीगो शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सहनी, महानंद सहनी, पवन मिश्रा, विनय मंडल, राजेन्द्र शर्मा, हरीलाल शर्मा, सहदेव शर्मा, अभिषेक पाठक, मोनू मिश्रा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे, जिन्होंने संजीव मिश्रा के विचारों का समर्थन किया और क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता को स्वीकारा।






