बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Aug-2020 01:19 PM
PATNA: सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि वह शिवसेना और संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे. संजय राउत मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. नीरज ने कहा कि जो संजय राउत ने बयान दिया है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दो शादी की थी यह बात गलत है.
सुशांत के पिता पर दूसरी शादी करने का लगाया था आरोप
शिवसेना सांसद संजय राउत रिया चक्रवर्ती से भी गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. संजय राउत ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी. जिसके कारण ही सुशांत और उनके पिता के रिश्ते खराब हो गए हैं. संजय रावत ने कहा है कि सुशांत के पिता पटना में रहते है. संजय रावत ने कहा कि दूसरी शादी करने कारण ही सुशांत सिंह का पिता से कोई भावनात्मक लगाव नहीं था.केके सिंह को किसी ने गुमराह किया है. गुमराह के कारण ही वह पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
अंकिता ने क्यों छोड़ा साथ
संजय रावत ने बिहार पुलिस के साथ दे रही अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साधा है. कहा कि सुशांत की जिंदगी में दो लड़की आई अंकिता लोखंडे और और रिया चक्रवर्ती की आई. लेकिन अंकिता ने तो साथ छोड़ दिया था. लेकिन रिया तो उनकी साथ में थी. संजय रावत ने कहा कि आखिर अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत से अलग क्यों हुई इसकी भी जांच होनी चाहिए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर शिवसेना सांसद संजय रावत को आखिर सीबीआई जांच से क्यों परेशानी हो रही है कि कभी वह नीतीश कुमार तो कभी बिहार के डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय तो कभी सुशांत के परिवार पर बोल रहे हैं.