अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Dec-2020 02:44 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी विधायकों पर शपथ प्रमाण पत्र में अपराधिक मामला छिपाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोग आज चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं. नरकटिया के आरजेडी विधायक पर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी.
सुप्रीम कोर्ट से करेंगे केस
संजय जायसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने यह आदेश दिया था कि जिन उम्मीदवार पर अपराधिक मामला दर्ज वह उसकी जानकारी अपने शपथ के साथ-साथ अखबार में भी प्रकाशित कराएंगे, लेकिन नरकटिया आरजेडी विधायक शमीम अहमद ने यह जानकारी छिपायी. वह भी ऐसे में जब उनके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज है. बीजेपी इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेगी और सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करेगी.
कई विधायकों पर गंभीर आरोप
संजय जायसवाल ने कहा कि आरजेडी ने कई अपराधियक छवि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. इसमें नरकटिया के अलावे बैकुंठपुर विधायक पर भी आपराधिक मामला दर्ज है, लेकिन बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर प्रसाद ने भी जानकारी छिपायी है. इसकी बीजेपी शिकायत करेगी.