Bihar News: बिहार में ग्रामीण इलाके में हर घर से 1200 रू लिए जाएंगे. इस खबर के सामने आने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 1200 रू टैक्स की खबर सुनकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वे आज अररिया के फारबिसगंज में सहयोग शिविर कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने एक खबर अखबार में पढ़ी. जिसमें कहा गया है कि गांव में ₹1200 लिए जाएंगे. ऐसा कोई बात नहीं है. भारत सरकार ने जरूर कहा है, 15वें वित्त आयोग में बिहार को 20000 करोड़ मिलता था, मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, मोदी जी ने कहा है कि अपने पैर पर खड़े हो, भारत की सरकार जहां पहले 20000 करोड रुपए देती थी, उसे बढ़ाकर 50000 करोड़ रूपया करने का काम किया है. उसमें उन्होंने जरूर कहा है कि आप अपने संसाधन को भी खड़ा करो. जो लोग गांव में कमर्शियल उपयोग करते हैं उनको जरूर हम लोगों ने कहा है. गांव में जो गरीब पक्का घर बनाएगा, उसको सारा टैक्स तो बिहार की सरकार देगी .
टोल टैक्स वसूली पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा
बिहार की सड़कों पर लिए जाने वाले टॉल टैक्स पर मुख्यमंत्री ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स तो लगना ही चाहिए, लेकिन जो परिवार के साथ घूमते हैं उनको नहीं लगेगा. टोल टैक्स पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार सरकार ने अपनी तरफ से जो प्राइवेट गाड़ियां होंगी, उस पर किसी तरह का टोल टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन जो कॉमर्शियल गाड़ियां होगी, उस पर टैक्स लिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई वोट दे या ना दे, लेकिन बिहार की सरकार हर परिवार में सवा सौ यूनिट बिजली फ्री देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दो चीजों से समझौता नहीं. अपराधी और सीमावर्ती इलाके के घुसपैठियों से समझौता नहीं होगा. अपराधी को बिहार से जाना होगा . घुसपैठियों के लिए भी बिहार में कोई जगह नहीं.
सम्राट चौधरी ने कहा कि फराबिसगंज में एयरपोर्ट को लेकर प्रयास जारी है. अगले वित्तीय वर्ष में यहां पर एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू कर देंगे.