ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politcis: सम्राट चौधरी ने शपथ के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा-‘मैं सिपाही की तरह काम करूंगा’

Bihar Politcis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

21-Nov-2025 02:16 PM

By First Bihar

Bihar Politcis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस नई कैबिनेट में बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।


सम्राट चौधरी ने कहा, “यह बिहार के लोगों की जीत है, बिहार की डेमोक्रेसी की जीत है। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता ने भरोसा जताया। यह जनादेश सबके सामूहिक परिश्रम का परिणाम है।”


उन्होंने आगे कहा कि बिहार के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान पूरी मजबूती के साथ एनडीए का संदेश घर-घर पहुंचाया और राज्य में "गुंडा राज" वापस नहीं आने दिया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार की महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके एनडीए को निर्णायक बढ़त दिलाई।


सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा किया है। अपने राजनीतिक संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक सिपाही हूं, और सिपाही की तरह ही काम करूंगा। मैंने पहले दिन ही कहा था कि हम पहले चरण में 100 सीटें जीतेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और सटीक रिपोर्ट के कारण हमने 102 सीटों के साथ लक्ष्य को पार किया।”


नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि एनडीए सरकार अब बुनियादी विकास, कानून व्यवस्था, और रोजगार के क्षेत्रों में तेज गति से काम शुरू करेगी। सम्राट चौधरी के बयान से भी संकेत मिलता है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच अब बेहतर तालमेल के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी।