Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
18-Jan-2025 12:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना के होल मौर्या में राष्ट्रीय जनता दल के चीफ लालू प्रसाद ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुमंत्र देंगे। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है।
दरअसल, इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन में नई जान फूंकने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से ठीक पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगा दिया है।
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “लालू जी 2025 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों को बेचने की तैयारी कैसी है? टिकट खरीदने वाले कितने खरीदार आपने खड़े कर लिए? ये भी तो बिहार की जनता को बता दीजिए... लालू जी आप जेल से बाहर स्वास्थ लाभ के लिए आएं, बेहतर होता स्वस्थ रहने पर ध्यान देते”।
बता दें कि सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर आरोप लगा दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद पार्टी का टिकट बेचने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लालू ने अपनी बीमारी का हवाला देकर कोर्ट से बेल लिया था और खुद को राजनीतिक कार्यक्रमों से अगल रखने की बात कोर्ट के सामने कही थी लेकिन वह खुलकर सियासत कर रहे हैं लेकिन बेहतर होता कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते।