Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर तेजस्वी यादव और राजद पर जोरदार हमला बोला है।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर राजद के सोशल मीडिया हैंडल से लगातार खान-पान को लेकर टिप्पणी की जा रही है, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आयुष पद्धति में विश्वास रखते हैं और स्वस्थ रहने के लिए लौंग का सेवन करते हैं।



उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं अंगूर, अनार, कद्दू, करैला और सतमेजना का जूस पीते हैं। रोहित सिंह ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि वह कौन-सा जूस पीते हैं, जिसके सेवन के बाद वह कभी विधानमंडल में, कभी अपने निवास पर और कभी जनता के बीच विचलित नजर आते हैं।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राजद को अपनी नजरों से गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। रोहित सिंह ने सम्राट चौधरी को सामाजिक न्याय का क्रांतिदूत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी का बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध करेगी।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता विकास, सामाजिक न्याय और मजबूत नेतृत्व चाहती है तथा आने वाले समय में बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।