ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, बंदूक से निशाना लगाते दिखीं; निशाने पर कौन?

Rohini Acharya: राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर बंदूक से निशाना लगाते हुए फोटो पोस्ट की। इससे पहले उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया था।

Bihar Politics

06-Jan-2026 04:46 PM

By FIRST BIHAR

Rohini Acharya: आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे बंदूक से निशाना लगाती दिखाई दे रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी …”।


कुछ दिन पहले रोहिणी ने एक भावुक पोस्ट के जरिए राजनीति से संन्यास लेने और अपने परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद उनके और भाई तेजस्वी यादव के बीच गरमागरमी की खबरें भी आई थीं, जबकि उन्होंने तेज प्रताप का समर्थन किया था।


रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि, “मेरा कोई परिवार नहीं है, इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन्होंने मुझे परिवार से निकाल दिया है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। आज के समय में कार्यकर्ता और लोग सवाल कर रहे हैं कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ?”


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। पार्टी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल 25 सीटें जीतीं। इस नतीजे को लेकर पार्टी की रणनीति और अंदरूनी कलह पर भी सवाल उठ रहे हैं।