ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / politics / आयातित गुरु और उसके गुर्गों ने धो पोछकर बर्बाद कर दिया, भड़की रोहिणी...

आयातित गुरु और उसके गुर्गों ने धो पोछकर बर्बाद कर दिया, भड़की रोहिणी आचार्या ने पूछा- लालू यादव और RJD के लिए क्या किया है?

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की हार को लेकर बाहर से आए नेताओं पर सवाल उठाए, पूछा- उन्होंने लालू यादव और पार्टी के लिए क्या किया?

27-Jan-2026 04:11 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार को लेकर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से सवाल उठाए हैं। रोहिणी ने आरजेडी में बाहर से आए नेताओं पर सवाल उठाए और पार्टी को बर्बादी के कगार पर ले जाने का आरोप लगाया। 


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में रोहिणी आचार्य ने आरजेडी की दुर्गति को लेकर रोहिणी आचार्य लगातार नेतृत्व पर सवाल उठा रही है। खासकर उनके निशाने पर बाहर से पार्टी में शामिल हुए नेताओं पर है। रोहिणी आचार्य ने पूछा है कि बाहर से आए नेताओं ने लालू प्रसाद और आरजेडी के लिए क्या किया है?


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, "लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया" ये तो लोकसभा, हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ़ है, जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व् पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो-पोछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया.. सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं, आगे भी उठेंगे, अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए, ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुँह कौन चुरा रहा, ये साफ़ हो जाएगा..


आज पार्टी के हरेक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है " जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर, एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया? और समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गयी? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूँ नहीं सार्वजनिक की गयी और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूँ नहीं की गयी?"