ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Bihar Politics: ‘बेटी की कराह बहुत भारी पड़ती है’, रोहिणी आचार्य के परिवार और पार्टी छोड़ने पर JDU ने लालू को किया सचेत

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद लालू परिवार में विवाद बढ़ गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और आरजेडी छोड़ दिया है. इसके लेकर JDU ने लालू को सचेत किया है.

15-Nov-2025 04:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लालू परिवार में विवाद बढ़ गया है। लालू प्रसाद की बेटी ने तेजस्वी यादव के सलाहकार और आरजेडी सांसद संजय यादव पर आरोप लगाते हुए परिवार और पार्टी दोनों को छोड़ने का एलान कर दिया है। रोहिणी के इस फैसले से बिहार में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को सचेत किया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उसका साइड इफेक्ट सामने आने लगा है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी की दुर्गति के लिए तेजस्वी यादव के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एलान कर दिया है कि वह लालू फैमिली से न सिर्फ नाता तोड़ रहीं हैं बल्कि राजनीति करना भी छोड़ देंगी।


रोहिणी आचार्य के इस एलान के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने रोहिणी आचार्य के इस फैसले को लेकर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को सचेत किया है और कहा है कि बेटी की कराह बहुत भारी पड़ती है, इसलिए अभी भी समय है परिवार को संभाल लें।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि राजद एक पारिवारिक पार्टी है और परिवार का अंदरूनी कलह उभरकर सामने आया है। जिस बेटी रोहिणी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी परवाह किए बिना अपनी किडनी निकालकर दे दी, उस बेटी के मुंह से कराह निकल रहा हो, जिस भाई की कलाई में राखी बांधी आज उस परिवार और पार्टी को अलविदा कह रही है।


उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सवाल के घेरे में हैं। लालू जी राजनीति के धृतराष्ट्र हो गए कि सबकुछ जानने हुए भी खामोश क्यों हो गए हैं? आप अगर अपनी भूमिका अदा नहीं करेंगे तो रोहिणी के द्वारा आपके जान को बचाने के लिए दी गई कुर्बानी भी आपके लिए अपराध हो जाएगा। बेटी की कराह बहुत भारी पड़ती है। अभी भी समय है परिवार की राजनीति का कुनबा तो बिखर ही गया, अब परिवार का भी कुनबा बिखर जाएगा।