बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Apr-2025 11:21 AM
By First Bihar
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 10 अप्रैल को जेपी गंगा पथ के दीघा-दीदारगंज पुल का उद्घाटन किया था। पुल के उद्घाटन के दो दिन बाद ही उसमें दरार की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद से पुल की गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला बोला है।
दरअसल, बीते 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी थी। बीते गुरुवार को उन्होंने कंगनघाट से दीदारगंज तक चौथे फेज में बने जेपी गंगा पथ का उद्घाटन किया था। तब सीएम नीतीश कुमार और नंदकिशोर यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के मौके पर विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
पुल के उद्घाटन से पटना सिटी के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली थी लेकिन यह खुशी थोड़ी सी उस वक्त कम हो गई जब एक दिन बात लोगों को पता चला कि नवनिर्मित पुल के एक हिस्से में दरार आ गई है। उद्घाटन के तुरंत बाद पुल में दरार आने के बाद विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।
रोहिणी ने एक्स पर पुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “संरचनाओं में दरार है, भ्रष्टाचार की खुराक पर पल रहे 'चूहों' की भरमार है क्यूँकि बिहार में 'भ्रष्टाचारी चूहे' पालने वालों की सरकार है”।
रोहिणी ने आगे लिखा, “नीतीश कुमार जी व् भाजपा का शासनकाल सत्ता संरक्षित 'बड़े - बड़े चूहों' के द्वारा संरचनाओं को कुतर देने, ध्वस्त कर देने, दरार पैदा करने के लिए ही जाना जाता है , ये कोई पहला वाकया नहीं है , पूर्व में दर्जनों ऐसे वाकये हो चुके हैं और ' भ्रष्टाचारी चूहों ' पर कार्रवाई करने , उनको पकड़ने की बजाए नीतीश कुमार जी का 'ठगुआ सुशासन' 'चूहों' की भ्रष्टाचार की खुराक में और बढ़ोत्तरी कर 'चूहों'' की आड़ में अपना पेट भी भर लेता है”।