Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
19-Jun-2025 03:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार सरकार के मंत्री के आवास के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर सियास गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ पूरी सरकार कोमा में चली गई है।
रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि, “सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना से ही बिहार की बदहाल बनायी जा चुकी कानून - व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है .. बिहार में अपराधियों का तांडव शासन के सिर पर चढ़ कर जारी है और मुख्यमंत्री के साथ - साथ पूरी सरकार कोमा (अचेतावस्था) में है”।
उन्होंने आगे लिखा, “कुछ दिनों पहले ही सड़क यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले की सुरक्षा में चूक व प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ट्रक के घुसने आने की चिंताजनक घटना और आज की इस घटना से तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही व् उदासीनता से सरकार की मंशा पर शक होता है” !!
इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। पटना के वीवीआईपी इलाके में गोलीबारी की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे 'सत्ता संरक्षित अपराध' बताते हुए जंगलराज जैसे हालात की ओर इशारा किया और एक्स पर लिखा की इसे कोई जंगलराज न करे।