ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमलावर हुई पूरी लालू फैमिली,...

Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमलावर हुई पूरी लालू फैमिली, X के जरिए ताबड़तोड़ कर रहे सियासी वार

Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पूरी लालू फैमिली हमलावर हो गईआ है. लालू और तेजस्वी यादव के बाद लालू की लाड़ली बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.

24-Feb-2025 02:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। बिहार के भागलपुर से थोड़ी ही देर बाद प्रधानमंत्री लाखों किसानों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरी लालू फैमिली हमलावर है और एक के बाद एक प्रधानमंत्री के ऊपर हमले बोल रहे हैं। पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ दिल्ली कूच कर गए और अब सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।


दरअसल, पीएम मोदी के बिहार आने से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती के साथ 23 फरवरी की देर शाम दिल्ली कूच कर गए थे। दिल्ली जाते जाते लालू ने पीएम मोदी पर तीखा तंज किया था और कहा था कि आ रहे हैं तो जो अबतक बिहार को नहीं दिए हैं वह दे देंगे। इसके बाद आज सुबह से ही पूरी लालू फैमिली सोशल मीडिया एक्स के जरिए पीएम मोदी पर हमले बोल रही है। कोई सवाल पूछ रहा है तो कोई तंज कर सियासत चमकाने में लगा है।


लालू और तेजस्वी के बाद अब रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोला है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “आज बिहार में फिर से जुमलों का तूफ़ान आएगा , खोखले वादों - झूठे दावों की झड़ी लगेगी.. ठगुआ गठबंधन की अगुवाई करने वाले आएँगे और जुबानी गोले दाग कर फिर से बिहार को ठग कर चले जाएंगे.. वैसे पूछता है बिहार " कहाँ विलुप्त हो गया पूर्णिया का वो हवाई अड्डा , जिसे चालू बताया गया था.. कब पूरा होगा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का किया गया पुराना वादा ??"


इससे पहले लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तीखा तंज किया और कहा कि “प्रधानमंत्री आज बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे”।


उधर, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले सोशल मीडिया एक्स के जरिए 15 सवाल दागे और उनके जवाब मांगे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज बिहार में है। प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से उनकी 𝐍𝐃𝐀 सरकार और केंद्र में 𝟏𝟏 वर्षों से है। बिहारवासी उनसे झूठ और जुमला नहीं बल्कि कुछ वाज़िब सवाल पूछना चाहते है”। इसके बाद तेजस्वी ने 15 सवाल लिखकर उसके जवाब प्रधानमंत्री से मांगे हैं।