बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Oct-2025 12:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक दलों में हलचल तेज है, वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे आरजेडी कार्यकर्ता मदन शाह अचानक 10, सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे।
मदन शाह ने गेट के सामने अपना कुर्ता फाड़ लिया और ज़मीन पर लेटकर रोने लगे। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी ने उनसे टिकट के बदले पैसे मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया।
मदन शाह ने कहा कि "मैं वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया है। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर धनबल वालों को तरजीह दी जा रही है।" घटना के दौरान लालू-राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने मदन शाह को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मदन शाह साफ तौर पर पार्टी नेतृत्व और संगठन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उधर, अब तक आरजेडी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर खींचतान लगातार बढ़ रही है। राजद और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर तालमेल नहीं बन पाया है, वहीं वीआईपी के साथ भी राजद के मतभेद सामने आए हैं। मधेपुरा की एक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे हालात और पेचीदा हो गए हैं।