मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Apr-2025 02:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना में गुरुवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीएम फेस को लेकर सहमति नहीं बन सकी। तेजस्वी यादव के कहने के बावजूद कांग्रेस प्रभारी ने सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम का एलान नहीं किया और बात आई गई हो गई। अब आऱजेडी ने कांग्रेस को दो टूक शब्दों में जवाब दिया है और कहा है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।
दरअसल, गुरुवार को आऱजेडी दफ्तर में बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने ऐलान किया कि महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है और तेजस्वी यादव इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे हालांकि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली हालांकि तेजस्वी ने गेंद कांग्रेस प्रभारी के पाले में डाल दी थी।
आरजेडी पहले ही तेजस्वी यादव को सीएम फेस बचा चुकी है हालांकि कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने को तैयार नहीं है। बिहार कांग्रेस प्रभारी स्पष्ट तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया। जिसके बाद अब आरजेडी ने कांग्रेस को दो टूक जवाब दिया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने पटना में प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।
पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जैसे पूर्व दिशा से सूर्य का उगना यूनिवर्सल सत्य है, उसी तरह तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है। मनोज झा के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और तेजस्वी के आलाव किसी और चेहरे पर कोई बात नहीं होगा हालांकि कांग्रेस तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने को तैयार नहीं है।