BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
17-Feb-2021 07:07 PM
PATNA : राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के सामने वाला रोड कट बंद नहीं होगा। आरजेडी ऑफिस के सामने रोड कट को बंद कर वहां फुटपाथ बनाने का काम शुरू किया गया था जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। विवाद बढ़ने के बाद आज सरकार ने इस फैसले से अपना कदम पीछे खींच लिया है। इस विवाद के सामने आने के बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह आज सुबह ही आरजेडी कार्यालय पहुंचे थे और वहां उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया था।
अब पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आरजेडी कार्यालय के सामने वाले रोड कट को बंद नहीं किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया है कि आरजेडी कार्यालय के पास वाला कट बंद नहीं किया जाएगा। केवल मुख्य सड़क के कट को बंद किया जाएगा। अमृत लाल मीणा ने कहा है कि उन्होंने खुद आर ब्लॉक गोलंबर का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि मिलर स्कूल के पास यू-टर्न लेने के समय सामने से आती गाड़ियों के टकराने की स्थिति बनी रहती है। जिसके बाद मुख्य कार्यपालक अभियंता को तीनों कट बंद करने का आदेश दिया गया था लेकिन अब यह कट खुला रहेगा बीच वाले कट को बंद किया जाएगा।
विभाग का मानना है कि वीरचंद पटेल पथ पर ट्रैफिक को स्मूद करने के लिए सभी कट बंद करने का फैसला लिया जा रहा था लेकिन आरजेडी की तरफ से आपत्ति सामने आने के बाद पार्टी दफ्तर के सामने वाला कट बंद नहीं किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर आरजेडी दफ्तर के सामने वाली सड़क पर कट को बंद कर दिया जाएगा तो पार्टी के नेता अपनी गाड़ियों के साथ अंदर कैसे आएंगे जब भी सवाल खड़ा किया था कि बीजेपी कार्यालय के सामने और अन्य पार्टी दफ्तरों के सामने जो कट है उनको कैसे खुला छोड़ा जा सकता है और आरजेडी ऑफिस के सामने वाले कट को ही बंद कैसे किया जा सकता है। विवाद बढ़ने के बाद अब पथ निर्माण विभाग ने अपना फैसला बदल दिया है।