ब्रेकिंग न्यूज़

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट 'सर प्लीज छोड़ दीजिए न...' क्लासरूम में गोद में बैठाकर लड़की के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम; अब स्टूडेंट ने उठाया यह कदम तो... Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Bihar Politics: RJD सांसद सुरेंद्र यादव का गाली देते वीडियो वायरल, NDA ने बोला जोरदार हमला; JDU बोली- ठंड से दिमाग सिकुड़ गया है

Bihar Politics: जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव का गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद जदयू और भाजपा ने राजद पर तीखा हमला बोला है।

12-Jan-2026 11:52 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद को खुलेआम गालियां देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर सांसद न सिर्फ यादव जाति, बल्कि अन्य वर्गों के लोगों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार से जुड़े सवालों के दौरान का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद जहानाबाद में मौजूद थे, जहां स्थानीय लोगों ने उनसे विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल पूछे। इसी दौरान सांसद का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि यहां से सिर्फ 15 हजार वोट मिले, हम क्या कर सकते हैं।


इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। यादव समाज से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने को लेकर भी सांसद नाराज दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद जेडीयू ने राजद पर तीखा हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि शायद ठंड के कारण दिमाग सिकुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इस बयान से साफ हो गया है कि तेजस्वी यादव जिस तथाकथित एमवाई समीकरण की बात करते थे, वह अब पूरी तरह बिखर चुका है। यह बेचैनी इस बात का संकेत है कि राजद का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है।


वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सांसद ने अपने शिष्टाचार का परिचय दिया है और यही राजद की असली पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद नेता जिस समाज से वोट लेते हैं, उसी समाज को गाली देते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने राजद को समाजवादी के नाम पर परिवारवादी और बिहार में साजिशन फ्रॉड करने वाला दल करार देते हुए कहा कि अपराध और अपशब्द ही इनका असली श्रृंगार है।