Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bhagalpur Metro : 22 स्टेशन, 3 लाइनें और 2 कॉरिडोर: भागलपुर मेट्रो अपडेट 2026 – जानिए पूरी जानकारी बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Bihar Police Bharti 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन इस तारीख से शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar News : बिहार में यह कैसा विकास ? 2014 में ही रोपवे निर्माण के लिए मिली मंजूरी पर अभी तक नहीं हुआ काम; जवाब देने में मंत्री के छुटे पसीने
25-Feb-2026 11:48 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप हर दिन बिहार पहुंच रही है। ऐसे में सरकार और पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बिहार विधानसभा के बाहर और भीतर विपक्ष इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार से तीखा सवाल पूछा है।
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान द्वारा उठाए गए जहरीली शराब के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल कागजों तक सीमित है, जबकि हकीकत में जहरीली शराब की बिक्री जारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बॉर्डर से शराब बिहार में कैसे प्रवेश कर रही है। उनके अनुसार, बिना मिलीभगत के इतनी बड़ी मात्रा में शराब राज्य में प्रवेश नहीं कर सकती।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सूखा नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ा है और 15 से 20 वर्ष के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के कुछ नेता शराब की खेप ला रहे हैं और सरकार के कई अधिकारी उनसे मिले हुए हैं।
राजद विधायक ने पटना में चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को महागठबंधन ने विधानसभा में उठाया है और जिनकी भी मांग है, उसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकीदार-दफादार का मुद्दा महागठबंधन ने उठाया, लेकिन इसका राजनीतिक फायदा दूसरे दल लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सुधार कार्यालय पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कर्मियों को बेरहमी से पीटा गया। विधायक ने बताया कि इस मामले को लेकर सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहस भी हुई। उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया या लाठी चलाई, उन पर सख्त कार्रवाई हो और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।