वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
02-Oct-2020 02:58 PM
PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी और कांग्रेस दोनों दलों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. आरजेडी के बाद कांग्रेस के तेवर भी नरम पड़े हैं. गुरुवार की रात दिल्ली से पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि हम गठबंधन को लेकर उम्मीद पर कायम हैं.
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार चाणक्य की भूमि है और यहां सभी दलों को अपना वजूद दिखाने के लिए सीटें चाहिए कई बार इसके लिए बातचीत लंबी खिंच जाती है लेकिन हमें उम्मीद है कि बिहार में गठबंधन कायम रहेगा हालांकि बिहार कांग्रेस प्रभारी ने यह जरूर कहा कि अब तक इस मामले में कोई नई बात नहीं हुई है.
आपको बता दें कि इसके पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी कहा था कि बिहार में कांग्रेस के साथ सब कुछ ठीक हो चुका है. सीट शेयरिंग के मसले पर कोई विवाद नहीं है और जल्द ही साझे तौर पर सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा. वही, लिखा है कि बिहार में फासिस्ट ताकतों को हराना हमारा मकसद है. महागठबंधन में फिलहाल तीन दल है और सीटों के तालमेल पर बातचीत के बाद फैसला हो जाएगा.