ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / politics / Bihar Politics: भारी फहीहत के बाद आरजेडी ने दी सफाई, बीजेपी को बताया...

Bihar Politics: भारी फहीहत के बाद आरजेडी ने दी सफाई, बीजेपी को बताया ‘दो+गला’ का सियासी मतलब

Bihar Politics: बीजेपी नेताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर घिरी आरजेडी ने देर रात सफाई दी और जिस गलत शब्द को एक्स पर पोस्ट किया था, उसका मतलब समझाकर खुद को बचाने की कोशिश की है.

13-Jan-2025 12:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बीजेपी नेताओं के लिए विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। आरजेडी के इस बयान को लेकर पार्टी की खूब फजीहत हुई। चहुंओर निंदा के बाद आखिरकार देर रात आरजेडी ने अपने उस बयान के लिए सफाई दी और ‘दोगला’ का सियासी मतलब समझाया।


दरअसल, दरअसल, आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो तेजस्वी यादव का है, जिसमें वह प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। 49 सेकेंड के वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं और पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दोगे। आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?”


आरजेडी के इस पोस्ट के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई। बीजेपी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद बीजेपी के सहयोगी भी आरजेडी के खिलाफ आंख तरेरने लगे। नीतीश कुमार की पार्टी ने तो आरजेडी को लंपट पार्टी की उपाधि तक दे दी। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल लंपट राजनीति का पर्याय है और जिस शब्द का इस्तेमाल एक पार्टी के संदर्भ में किया है, सभ्य समाज में किसी को इज्जाजत नहीं दी जा सकती है।


भारी सियासी फजिहत के बाद देर रात आरजेडी ने फिर से एक पोस्ट किया और ‘दोगला’ का मतलब समझाया। आरजेडी ने लिखा, “दोगले भाजपाइयों- विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? अब इसका मतलब समझिए। दोगला- Two-faced दोगला-दो गले वाला दो+गला= जिसके दो सुर हों। एक बात कहो, फिर बदल जाओ, जिसकी बातों का कोई भरोसा नहीं।दोगला का अर्थ है अपने तथ्यों से पलटने वाला मिश्रित स्वभाव का दोहरे चरित्र के व्यक्ति”।