बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-May-2025 02:02 PM
By FIRST BIHAR
Ritlal Yadav: एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
दरअसल, बीते 11 अप्रैल को पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम के अलावे बिहार एटीएस की टीम ने दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। आरजेडी विधायक पर एक बिल्डर को रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के आरोप पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है।
जिसके बाद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।उस वक्त मीडिया से बातचीत में रीतलाल ने कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। रीतलाल यादव ने कहा था कि अगर उनकी जान बचेगी तब बो बेल के लिए अपील फाइल करेंगे। अब जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तत्काल पटना बेहर जेल से भागलपुर जेल भेजा है।
बता दें कि बिल्डर की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर खगौल थाना में पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने विधायक और उनके सहयोगियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी।रीतलाल यादव के घर छापेमारी में 10 लाख 50 हजार रुपये नकद, 77 लाख के चेक, 6 ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट बरामद हुए थे।