बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Apr-2025 03:58 PM
By FIRST BIHAR
MLA Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित घर पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की छापेमारी जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम रीतलाल यादव के घर के चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। इसी बीच बिहार एटीएस की टीम भी रीतलाल यादव के घर पहुंची है।
पटना पश्चिम के सिटी एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधायक और उनके कुछ साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पटना पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कोर्ट से आदेश मिलने के बाद छापेमारी की जा रही है। सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव के घर STF और पटना पुलिस की छापेमारी चल रही है। सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सैकड़ों के संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। दानापुर एसपी समेत काई थानों की पुलिस छापेमारी में शामिल हैं। पुलिस और एसटीएफ की टीम विधायक रीतलाल यादव के घर के चप्पे चप्पे की तलाशी ले रही है।