ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / politics / RCP सिंह ने कर दिया साफ : केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होगा JDU,...

RCP सिंह ने कर दिया साफ : केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होगा JDU, बोले.. बस इंतजार कीजिये

06-Jul-2021 06:05 PM

By Amit

PATNA : मोदी कैबिनेट के विस्तार में जनता दल युनाइटेड शामिल होने जा रहा है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने साफ कर दिया है कि कहीं कोई पेंच नहीं है. जेडीयू मंत्रिमंडल में शामिल होगा. आरसीपी सिंह ने किसी नाम पर कोई जवाब नहीं दिया है. आरसीपी सिंह ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि मैं किसी का नाम नहीं ले सकता लेकिन इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं कि जेडीयू मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा. 


सूत्रों के हवाले से फर्स्ट बिहार के पास जो बड़ी खबर आ रही है. उसके मुताबिक आरसीपी सिंह अपने दिल्ली आवाज से थोड़ी देर के लिए निकले थे. वह संसद भवन के इलाके में गए थे और वहां संभवत उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी हुआ है. आपको बता दें कि 8 जुलाई को जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है, उनको आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा गया है. 


यह पूछे जाने पर कि क्या वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि यह वह नहीं बता सकते. थोड़ा इंतजार करिए, सब कुछ मालूम पड़ जाएगा. ललन सिंह को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि यह सारे नाम मीडिया में चलाए जा रहे हैं. सही समय पर सभी बात सबके सामने आ जाएगी. धैर्य रखने की जरूरत है.