Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Jan-2026 04:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की सिसायत में पिछले कुछ समय में आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों आरसीपी सिंह ने यूटर्न लेते हुए कहा था कि वह जेडीयू से अलग ही कहां हुए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की बड़ाई में कसीदे गढ़े थे लेकिन अब उनकी जेडीयू में एंट्री पर संकट के बादल छा गए हैं।
दरअसल, RCP सिंह की जेडीयू में वापसी की खबरों को लेकर सांसद और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ललन सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पार्टी को गर्त में पहुंचाने वाले लोगों के लिए जेडीयू में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा है कि आरसीपी सिंह जैसे नेताओं की जरूरत जेडीयू को नहीं है।
जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि, कौन आरसीपी सिंह, इन लोगों के लिए जेडीयू में कहीं स्थान नहीं है। जेडीयू के 72 से 42 पर पहुंचा दिए थे। इस पार्टी के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं और बिहार की जनता ने फिर से नीतीश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया। ऐसे में 72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या ही करेंगे।
बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में आरसीपी सिंह ने पहले अपने पुराने राजनीतिक रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, “आपको कहां से लगता है कि हम लोग दो हैं। हम उनके साथ 25 वर्षों से रहे हैं। जितना हम उनको जानते हैं और जितना वह मुझे जानते हैं, उतना कोई दूसरा जानता है क्या?”