ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / रविशंकर प्रसाद बोले.. कांग्रेस बिचौलियों के साथ है खड़ी, क्या आरजेडी भी दे...

रविशंकर प्रसाद बोले.. कांग्रेस बिचौलियों के साथ है खड़ी, क्या आरजेडी भी दे रही है साथ

02-Oct-2020 03:49 PM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पर हमला बोला हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस तो बिचौलियों के साथ खड़ी. इसलिए कृषि बिल का विरोध कर रही है. क्या आरजेडी भी इसका साथ दे रही है. 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि बिल किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्त करता है. कांग्रेस पार्टी और आरजेडी बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खड़ी हैं, इस बिल विरोध कर रही हैं. आज मैं बिहार के किसानों से कहना चाहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कभी भी समाप्त नहीं होगा. नीतीश कुमार ने 2006 में कृषि मंडी को खत्म कर दिया था. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि बिल का विरोध किसान नहीं कर रहे हैं. कृषि संबंधित नए कानून देश के 86 प्रतिशत छोटे और मझोले किसानों के हित में हैं. बड़े किसान भी इसका लाभ उठा पाएंगे. ये बिल किसानों को अपनी उपज देश में कहीं भी बेचने की आज़ादी देते हैं और किसानों को मंडियों के शोषण से मुक्त करते हैं. 


विरोध करना मजबूरी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि बिल का विरोध सिर्फ राजनीतिक दल कर रहे हैं. क्योंकि जो भी पीएम मोदी करेंगे उसका विरोध करना राहुल गांधी की मजबूरी है. सभी अपने स्वार्थ को लेकर विरोध कर रहे हैं. ये विरोध करने वाले राजनीतिक दल बिचौलियों का साथ दे रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि बिल में मंडी का पैसा नहीं देना पड़ेगा, किसानों को तीन दिन के अंदर पैसा मिलेगा. किसानों को नया मार्केट मिलेगा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार का किसान किसी भी जगह पर अपना अनाज बेच सकते हैं.