Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय
09-Aug-2025 03:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को राखी बांधकर इस पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया।
राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने राजेश राम को राखी बांधकर राखी महोत्सव का शुरूआत किया। इस अवसर पर राज्यभर से डाक से आये हजारों राखी को उपस्थित बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कलाई पर बांधी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की धर्मपत्नी रेखा दास के साथ सैकड़ों बहने उपस्थित थी।
राखीं बांधने के पश्चात बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लम्बी उम्र, स्वस्थ जीवन और जनसेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। राजेश राम ने भी सभी बहनों को उपहार स्वरूप शुभ आर्शीवाद और स्नेह प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें नारी सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधी गयी राखी केवल एक धागा नहीं बल्कि हमारी सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कृति की पहचान है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। समाज में हर बहन, बेटी सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने यही रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ है। मैं सभी बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्नेह और विश्वास के लिए आभार प्रकट करता हूं।
राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरवत जहां फातमा, रेखा दास, रीता सिंह, साधना रजक,खुशबू कुमारी, विनीता, राजेश राठौड़,अम्बुज किशोर झा, सौरभ सिन्हा, रौशन कुमार सिंह, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश, अरविन्द लाल रजक, शशांक शेखर, पंकज यादव मौजूद थे।