ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / politics / राज्यसभा उप चुनाव के लिए सुशील मोदी आज करेंगे नामांकन, CM नीतीश समेत...

राज्यसभा उप चुनाव के लिए सुशील मोदी आज करेंगे नामांकन, CM नीतीश समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

02-Dec-2020 07:49 AM

PATNA: रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उप चुनाव होने वाला है. इसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी आज नामांकन करेंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. 

एनडीए के कई नेता रहेंगे मौजूद

सुशील कुमार मोदी बुधवार दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव में बतौर एनडीए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पटना आयुक्त कार्यालय में उनके नामांकन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावे जीतन राम मांझी भी मौजूद रहेंगे.

निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

सुशील मोदी का एनडीए उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. क्योंकि अभी तक महागठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार उतारने का फैसला नहीं हुआ है और नहीं उनके पास समर्थन हैं. आरजेडी ने रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने की मांग एलजेपी से की थी, लेकिन चिराग पासवान ने कल साफ कर दिया की उनकी मां राजनीति में नहीं आना चाहती है. जिस सीट पर चुनाव हो रहा है वह बीजेपी की है. कल नामांकन का आखिरी दिन हैं.