मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2020 09:19 AM
PATNA: राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक होगा. इसको लेकर पटना के प्रमंडल कार्यालय में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. आयोग ने प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल को निर्वाची पदाधिकारी और निदेशक बिहार विधान सभा पटना भूदेव राय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है.
चुनाव आयोग राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का जो कार्यक्रम घोषित किया है. उसके अनुसार आज से 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा. 4 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी और उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो 14 दिसंबर को मतदान होगा. सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है. उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतों की गिनती होगी और परिणाम सामने आ जाएगा. 16 दिसंबर तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा.
8 अक्टूबर को हुआ था निधन
आठ अक्टूबर को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी कराई गई थी, लेकिन वह फेल हो गया था. वह साल 2019 में बिहार से राज्यसभा की सीट पर निर्विरोध चुने गए थे. जिस सीट के लिए उप चुनाव हो रहा है उसका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक का है.