Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब
18-Feb-2026 11:24 AM
By FIRST BIHAR
Rajya sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की उन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिन पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इस चुनाव के तहत कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए आयोजित होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है और संबंधित राज्यों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
भारत निर्वाचन आय़ोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। वहीं 5 मार्च 2026 से नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 से होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 है। 16 मार्च 2026 की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी जबकि इसी दिन यानी 16 मार्च 2026 की शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और 20 मार्च 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
बिहार से जिन 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र के 7, ओडिशा के 4, तमिलनाडु के 6, पश्चिम बंगाल के 5, असम के 3, छत्तीसगढ़ के 2, हरियाणा के 2 और हिमाचल प्रदेश की 2 सीटों के लिए चुनाव होंगे।