बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
19-Dec-2025 07:50 PM
By FIRST BIHAR
Rajniti Prasad: राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और पटना के महेंद्रू स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजनीति प्रसाद का जन्म सूढ़ी टोला, पटना में हुआ था और वे जीवनभर समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे।
वे 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय थे और अपने पेशे से वकील भी थे। 2006 से 2012 तक वे राजद से राज्यसभा सदस्य रहे। 2008 में वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए, जब उन्होंने राज्यसभा में तत्कालीन यूपीए सरकार के लोकपाल विधेयक की प्रतियां फाड़ दी थीं। राजनीति प्रसाद प्रो. मधु लिमये के अनुयायी थे और लालू प्रसाद यादव के करीबी मित्रों में शुमार थे।
उनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।