मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
20-Aug-2024 09:56 AM
By First Bihar
DELHI: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 80वीं जयंती है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।
भारी बारिश के बीच राहुल गांधी अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए वीर भूमि पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
अपने पिता को याद करते हुए राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, “एक करुणामय व्यक्तित्व, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक… पापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है, और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने - आपकी यादें साथ ले कर इन्हें पूरा करूंगा“।
बता दें कि अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 1984 में कांग्रेस की बागडोर संभाली थी। तब 40 वर्ष की उम्र में वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे और दो दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान एलटीटीई के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।