खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Jul-2024 09:55 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए हिंदुओं पर दिए गए विवादित भाषण को लेकर कर्नाटक के मैंगलोर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। भरत शेट्टी ने राहुल गांधी के भाषण पर कड़ी आपत्ति जतायी है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू विरोधी रुख अपनाते हैं। अगर आप उनके बयान को देखें तो यह साफ होता है कि वह बहुत बड़े पागल हैं। संसद के अंदर उनके गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके पिटाई करनी चाहिए।
भरत शेट्टी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू हिंसक हैं। मेरा कहना है कि इस पागल आदमी को यह भी नहीं पता है कि अगर भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोल दें, तो गांधी भस्म हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रायबरेली के सांसद राहुल गांधी यदि गुजरात जाते हैं तो भगवान शिव का भक्त बन जाता है और जब तमिलनाडु जाते हैं तब नास्तिक बन जाते हैं वही केरल मे जाने पर धर्मनिरपेक्ष बन जाते हैं। जिस क्षेत्र में राहुल गांधी जाते हैं उसके आधार पर अपना रुख बदल लेते हैं।