Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
12-Jan-2025 06:35 PM
By First Bihar
Bihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बिहार आगमन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक करेंगे जिसमें पूर्व अध्यक्ष, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों की बैठक निर्धारित है। वहीं जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का बिहार आगमन हो चुका है और उसके बाद वें प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ अहम बैठक करेंगे जिसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत संभावित है।
वहीं दूसरी बैठक सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। चुनावी वर्ष में बिहार में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा काफी अहम है और इसको लेकर सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के समन्वय में यह कार्यक्रम सफल हो इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में आने वाले कुछ दिनों तक लगातार अहम बैठक प्रस्तावित हैं।